Followers

Saturday 7 December 2013

चुल्लू में उल्लू बने, धन्य समर्थक आप -

चुल्लू में उल्लू बने, धन्य समर्थक आप |
कीचड़ में खिलते कमल, चालू क्रिया-कलाप |

चालू क्रिया-कलाप, संभालो कुनबा अपना |
माना उनसे बीस, किन्तु है अभी निबटना |

साम-दाम मद लोभ, बदल ना जाँय निठल्लू |
होय खरीद-फरोख्त, मँगा पानी इक चुल्लू ||

चुल्लू में उल्लू बनना= थोड़ी सी भाँग पीकर बेसुध हो जाना-

2 comments: