Followers

Tuesday 29 October 2013

होय हाथ में खाज, खोजते लोग खजाने -

20 OCTOBER, 2013


रही हिलोरें मार, निकम्मी रविकर चाहें

लखनऊ से-
(१)
जाने ये क्या हो रहा, सपने पर इतबार । 
मर्यादा स्वाहा हुई, जीता धुवाँ-गुबार । 
जीता धुवाँ गुबार, खुदाई चालू आहे । 
रही हिलोरें मार, निकम्मी रविकर चाहें । 
बाबा तांत्रिक ढोंग, लगे फिर रंग जमाने । 
होय हाथ में खाज, खोजते लोग खजाने ॥ 

22 OCTOBER, 2013


करे मीडिया मौज, उड़ा के ख़बरें छिछली

गंडा बाँधे फूँक कर, थू थू कर ताबीज |
गड़ा खजाना खोद के, रहे हाथ सब मींज |

रहे हाथ सब मींज, मरी चुहिया इक निकली |
करे मीडिया मौज, उड़ा के ख़बरें छिछली |

रकम हुई बरबाद, निकलते दो ठो हंडा |
इक तो भ्रष्टाचार, दूसरा  प्रोपेगंडा |

रविकर लखनऊ में २०-१०-१३ : फ़ोटो मनु

1 comment:

  1. बाबा तांत्रिक ढोंग, लगे फिर रंग जमाने ।
    होय हाथ में खाज, खोजते लोग खजाने ॥ ,,,वाह क्या बात है

    RECENT POST -: तुलसी बिन सून लगे अंगना

    ReplyDelete