Followers

Sunday 13 May 2012

बुद्धि का अंकुश हटा दे, मन रहा कबसे मचल -

लेखनी है परेशां, न रच रही कोई गजल |
पेट से है हो गई, चूस स्याही दे उगल ||

शब्द तो स्वर बोध केवल, भाव ही मतलब असल |
लुप्त  हो  जाएगा  अनृत, सत्य  ही शाश्वत अटल ||

है  परिश्रम  मूल में  पर, भाग्य  ही काटे  फसल |
आस्मां का भ्रमण कर ले, फिर के आये भू-पटल  ||

बुद्धि का अंकुश हटा दे, मन  रहा कबसे मचल |
स्रोत्र सूखें सूख जाएँ, हो रहे हर-दिन कतल  ||

करती तरंगें चिड़ीमारी, बैठ अपने हाथ  मल |
हाथ पर हम हाथ रक्खे, कोसते आजकल ||

7 comments:

  1. बहुत बढ़िया है भाई !

    ReplyDelete
  2. है परिश्रम मूल में पर, भाग्य ही काटे फसल |
    आस्मां का भ्रमण कर ले, फिर के आये भू-पटल ||
    यही यथार्थ है ,जीवन का सत्य है जो उचित नहीं है। गहन भाव रचना के लिये आभार!

    ReplyDelete
  3. बहुत अच्छी गज़ल...सुंदर प्रस्तुति...बहुत बहुत बधाई...

    ReplyDelete
  4. आजकल मेरी भी लेखनी कोई ग़ज़ल नहीं रच पाती। क्यों?

    ReplyDelete
  5. है परिश्रम मूल में पर, भाग्य ही काटे फसल |
    आस्मां का भ्रमण कर ले, फिर के आये भू-पटल ||
    करती तरंगें चिड़ीमारी, बैठ अपने हाथ मल |
    हाथ पर हम हाथ रक्खे, कोसते बस आजकल ||
    बहुत सुन्दर ...काश हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने की बजाये कुछ उगलें अलार्म ही बजाएं ---भ्रमर ५

    ReplyDelete
  6. बहुत बेहतरीन व प्रभावपूर्ण रचना....
    मेरे ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है।

    ReplyDelete